छत्तीसगढ़न्यूज़

मनी लांड्रिंग मामले में ED ने दो माइनिंग अधिकारीयों को गिरफ्तार किया, बढ़ सकती है कलेक्टर रानू साहू,सौम्या चौरसिया की मुश्किलें,सौम्या चौरसिया और रानू साहू के विश्वासपात्र बताए जा रहे दोनों अधिकारी:-

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम काफी सक्रियता दिखा रही है। बता दें ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दो माइनिंग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ऐसा पहली बार है जब ईडी ने दो माइनिंग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

सूचना के अनुसार गिरफ्तार अधिकारियों में शिव शंकर नाग, संदीप कुमार नायक शामिल है। ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। बता दें, ईडी की पूछताछ में माइनिंग अधिकारी शिव शंकर और संदीप के नाम सामने आये हैं। दोनों पर ही रायगढ़ और कोरबा में पोस्टेड रहने के दौरान 25 रुपये कोल लेवी घोटाला करने की बातें सामने आई थी।

इन दोनो अधिकारी को 2 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया है।

पूर्व में इनकम टैक्स का छापा पड़ चुका है तब से ये अधिकारी ईडी की रड़ार पर थे। साक्ष्य मिलने के बाद टीम ने दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी की है। बता दें छत्तीसगढ़ में मनीलॉन्ड्रिंग मामले में अबतक 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें एक IAS, एक राज्य प्रशानिक सेवा अधिकारी, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मी कांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, दीपेश टांक शामिल हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी को होनी है और यह जानकारी भी आ रही है कि इस दिन सौम्या चौरसिया सहित सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। वही सौम्या चौरसिया पर 30 जनवरी तक चालान पेश करने की तैयारी ईडी की चल रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button