राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचालन सम्पन्न

रायगढ़. पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के द्वारा सुदर्शन संकल्प नाद कार्यक्रम में भव्य पथ संचालन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर के विभिन्न मैदानों से एक साथ एक भव्य रैली के रूप में निकलकर शहीद
कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम पहुंचे।।

यहां संघ कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंच से उद्भोधित करते हुए संघ की महत्ता और उसके सेवा भावी उद्देश्य से परिचय करवाया।। उन्हे बताया गया कि किस तरह गत 97 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं अग्रणी भूमिका निभा रही है।

इस प्रक्रिया में संघ और समाज एक मेव बनकर भारत माता की जय के भाव को प्रकट करते हैं।
इसी कड़ी में हम सबका एक साथ आना,एक साथ चलना संघ और भारत माता के प्रति हमारी भावना को प्रदर्शित करता है। पथ संचालन का उद्देश्य चरैवेति के विचार को हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज आप सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की एक साथ उपस्थिति से सर्व समाज में नई ऊर्जा भाव जागृत होगी । इस तरह संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता देश भर के हिंदुओं को संगठित करके उनमें सच्ची राष्ट्रभावना जगा पाएगा।

सुदर्शन संकल्प पथ संचालन को लेकर गुणवंत कोठरी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि संघ संचालक श्री सुदर्शन जी पहली बार जिला प्रचारक बनकर रायगढ़ नगर आएं थे। उन्हे और उनके कार्यों को याद करते हुए आज के दिन हमने सुदर्शन संकल्प नाम के इस भव्य पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया है। ताकि इस माध्यम से हम सशक्त,संगठित,सेवाभावी और देशभक्त समाज बना पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button