छत्तीसगढ़न्यूज़

नये पुलिस अधीक्षक आईपीएस यू उदय किरण ने पदभार ग्रहण किया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अपराधियों पर नकेल, बेसिक पुलिसिंग,सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बच्चों की सुरक्षा,अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही रहेगा प्राथमिकता

कोरबा छत्तीसगढ़ – आज दिनांक 1 फरवरी 2023 को आईपीएस यू उदय किरण द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री उदय किरण ने कहा कि अपराधों में कमी लाना व अपराधियों पर नकेल कसना प्राथमिकताओं में रहेगा । इसके अतिरिक्त बेसिक पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बच्चों की सुरक्षा एवं अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही पर फोकस रहेगा ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रदीप येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार सहित शहरी क्षेत्र के सभी थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button