छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Crime : केवाईसी अपडेट के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, अज्ञात काॅलर को दी वारदात को अंजाम…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दुर्ग। CG Crime जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ठगी की शिकार हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने काॅल कर महिला को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उसके खाते से 3 लाख 94 हजार 772 रूपए आहरण कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि पीड़ित महिला शानू वोहरा बैंगलोर में काम करती है, जहां उनका एचडीएफसी बैंक शाखा बेलन्दुर बैंगलोर में बचत खाता एवं एचडीएफसी बैंक शाखा बनेरगट्टा बैंगलोर में बचत खाता है। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के तहत वह अपने निवास मकान नं 22 मोहन नगर दुर्ग में रहते हुए कार्य कर रही है। 29 नवंबर 2022 को शाम 7.30 बजे एक अज्ञात मोबाइल 7847860705 से उसे कॉल आया और कॉलर ले कहा कि अपने सेविंग खाता का केवायसी अपडेट करें। शिकायत में उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक का इंसोरेंश प्रीमियम देय था जो एकाउंट कटा नहीं था।

इसके कारण कॉलर द्वारा भेजे लिंक पर केवाईसी अपडेट करने के लिए क्लिक कर दिया। क्लिक करने के बाद महिला के दोनों खातों 3 लाख 94 हजार 772 रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद महिला ने मोबाईल नंबर 7847860705 को ट्रेस किया जो मुम्बई का होना पाया गया। इसके बाद कॉलर ने नेट बैकिंग में लगिन करके ओटीपी डालने कहा जिससे पैसा वापस खाते में आने की बात कही। लेकिन महिला ने ठगी को भांप लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button