न्यूज़लैलूंगा

हमारे प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले ही हथियार डाल चुकी है बीजेपी।
जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिदार।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लैलूंगा।जिला पंचायत सदस्य और लैलूंगा विधायक की पुत्र वधु यशोमती सिदार जी का कहना है को प्रदेश के विधान सभा चुनाव के पहले ही प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल बीजेपी अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।तभी तो केंद्र पर शासित भारती जनता पार्टी को देश के हर राज्य में आक्रमक हो कर चुनाव लड़ती आई है। छत्तिसगढ़ के चुनाव में अपनी स्थिति का आकलन कर अपने आप ही बैक फुट पर चली गई है।प्रदेश सरकार की जन हितैसी योजनाओं और साहसिक निर्णयों का बीजेपी के पास कोई तोड़ ही नजर में नही है।अपने गोपनीय सर्वे में अपने विगत 15 वर्षो के कार्यकाल में जिस तरह से इन्होंने जनता का विश्वाश को तोड़ा है उससे उन्हे अपने वास्तविक स्थिति का पूरा आकलन हो चुका है ।और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से यह स्वीकार कर चुकी है की प्रदेश में कांग्रेस सरकार का रिपीट होना तय है।इस लिए उन्होंने ने प्रदेश के आने वाले चुनावों में सिर्फ रस्म अदायगी करने का मन बना लिया है।वही कांग्रेस पार्टी शुरू से ही अपने कार्यकर्ताओं को रिजार्ज करने के साथ साथ कभी सदस्यता अभियान तो कभी संगठनों का चुनाव करा कर अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के भेट मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से जनता तक अपने जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button