CG Crime : ऑटो रिक्शा से गांजा तस्करी करते 4 अंतर्राज्यीय आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, साढ़े 3 लाख का गांजा जब्त…

जगदलपुर। CG Crime जिले के नगरनार थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा प्रांत से लगे सीमा पर नाकाबंदी कर ऑटो में बैठकर जगदलपुर आ रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली, तो उसमें 35 किलो गांजा मिला।

बता दें कि नगरनार थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल धनपुञी फारेस्ट नाका में घेराबंदी कर चेकिंग शुरु किया गया। कुछ ही देर बाद उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे एक ऑटो जो पुलिस पार्टी को देखकर वाहन को मोड़कर वापस भागने लगे। जिसे चेकिंग में लगे पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया और चेक किया गया। जिसमें चार संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। नाम व पता पूछने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे।

पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम अमित पटेल, रंजीत पटेल, जउवाद, लवकुश सभी निवासी प्रयागराज उत्तरप्रदेश का निवासी बताया। जिनके आटो को चेक करने पर आटो में एक अलग से चेम्बर बना पाया गया। जिसे खोलकर चेक करने पर चेम्बर में कुल 35 किलो मादक पदार्थ गांजा पाया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया गया। घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित 35 किलो गांजा कुल कीमती 3.5 लाख रुपए को जब्त करते हुए सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button