अन्यन्यूज़

भाई-बहन ने की शादी ! मोहब्बत में पार कर चुके थे हदें, कहा- इश्क और जंग में सब जायज है ….भाई-बहन ने मंदिर में रचाई शादी ….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पलामू: Brother sister Marry in Temple झारखंड के पलामू जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे ट्रेक पर प्रेमी युगल का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस को जब असली वजह पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि दोनों मंदिर में पहले ही शादी कर चुके थे और अभी परिवार के सामने खुलासा कर रहे थे। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी न परिजनों ने दी और न ही पुलिस की ओर से दी गई है। फिलहाल मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पलामू जिला अंतर्गत पांकी प्रखंड का है। मृत युवक की पहचान कांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत रामबांध के रहने वाले ललन बैठा के 22 वर्षीय बेटे नंदलाल बैठा के रूप में हुई। वहीं, 22 वर्षीय खुशबू कुमारी उंटारी थानाक्षेत्र अंतर्गत गटीअरवा गांव के रहने वाले राकेश बैठा की पुत्री थी।

दरअसल, ललन बैठा और खुशबू कुमारी के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में भाई बहन है। इसलिए परिजनों ने दोनों की शादी से खिलाफ थे और परिवार वालों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी, लेकिन सारी मर्यादा भुलते हुए दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। जिसके बाद दोनों ने रेलवे ट्रेक पर जाकर मौत को गले लगा लिए।

परिजनों ने बताया कि नंदलाल की शादी तय हो चुकी थी। हालांकि, नंदलाल शादी के लिए तैयार नहीं था। वह खुशबू से ही शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर नंदलाल का अपने बड़े भाई से विवाद भी हुआ था। उसने धमकी भी दी थी कि ट्रेन से कटकर जान दे देगा। वहीं युवती के परिजनों का भी कहना है कि लड़की काफी गुमसुम थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की तफ्शीश जारी है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button