कीर्तन मंडली नागरामुडा वृंदावन से किर्तन कला प्रस्तुत कर सकुशल वापस

1 Min Read

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंर्तगत 25 फरवरी 2023 को ग्राम -नागरामुडा कीर्तन मंडली के 43 सदस्य हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रायगढ़ से मथुरा के लिए रवाना हुए थे। जोकि मथुरा से वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री प्रेम मंदिर, श्री स्कंद मंदिर, श्री वृंदावन का 14 किलोमीटर परिक्रमा भजन कीर्तन करते हुए झूमते हुए पूर्ण किए। नंदगांव, बरसाना में भी कीर्तन मंडली नागरामुडा भक्तिमय वातावरण अविसमरणीय कीर्तन किये साथ में आये हुए यात्री भी झूमते नजर आए।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंचकर भाईयों ने माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त किए।
वापसी में आगरा का विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। दिनांक 03-03-2023 को आगरा कैंट से गोंडवाना एक्सप्रेस में रायगढ़ और आज प्रातः 7.40 बजे कीर्तन मंडली नागरामुडा का सकुशल वापसी हुई।
किर्तन मंडली के स्वागत में गांव के माताएं , नौजवान ,वृद्ध एवं पड़ोसी गांव आमगांव के समाज सेवी श्री दिनेश चौधरी जी, पड़ोसी गांव जांजगीर से श्री राजेश गुप्ता की उपस्थिति में गांव के बाहर से कीर्तन करते हुए, झूमते हुए बीच बस्ती में आये।फूल, श्रीफल, वस्त्र आदि से कीर्तन मंडली के सदस्यों का सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment