पड़ोसी ने बच्ची से की अश्लील हरकत, वीडियो देख पिता ने तोड़ा दम, आरोपी अब मां पर डाल रहा बुरी नज़र,,

पूर्णिया। ग्यारह वर्षीय एक बच्ची के साथ पड़ोस के ही 35 वर्षीय युवक न केवल नशीली दवा खिलाकर अश्लील हरकत करता था, बल्कि उसका वीडियो बना माता-पिता को प्रताड़ित कर रहा था।

[img-slider id="274450"]

यह वीडियो देख जहां पिता की हृदयाघात से मौत हो गई, वहीं डरी-सहमी मां के लिए आबरु बचाना कठिन हो गया है। इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने बनखनखी थाना में भी आवेदन दिया है, लेकिन रविवार की दोपहर तक पुलिस की कार्रवाई शून्य थी।

चाइल्‍ड लाइन की टीम ने लिया स्थित‍ि का जायजा
इधर, पीड़ित बच्ची की मां ने जब रविवार को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर पर इसकी सूचना दी तो चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस भी अब हरकत में आ गई है। यह मामला बनमनखी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

जानकारी के अनुसार, तकरीबन डेढ़ माह पूर्व से आरोपित विवाहित युवक बच्ची के साथ इस तरह की हरकत कर रहा था। वह अक्सर बच्ची को नशीली दवा खिलाकर खेतों की ओर लेकर चला जाता था।

साथ ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसका वीडियो बना लेता था। स्वजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।

डॉक्‍टर ने कही हृदयाघात से मृत्‍यु की बात
इधर, दो मार्च को आरोपित ने यह वीडियो बच्‍ची के पिता को दिखाया। बच्ची की मां का आरोप है कि यह वीडियो देखते ही उसके पति काे पसीना आने लगा और जब वे लोग उसे लेकर अस्पताल गये तो चिकित्सक हृदयाघात से मौत हो जाने की बात कही।

तीन मार्च को स्‍वजन ने थाने में आवेदन दिया, लेकिन अब तक पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची है। अब उसी वीडियो को दिखा आरोपित उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा है। चाइल्ड लाइन की रुबी रानी ने बच्ची की काउंसिलिंग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button