Shocking : राजधानी के सड़क में नग्न होकर दौड़ रहा था विदेशी युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी…
दिल्ली।
बादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन लाल ने कहा, “अगर उसकी मानसिक स्थिति स्थिर है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.” बुधवार शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास सड़क के बीच नग्न अवस्था में दौड़ता देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वह एक गांव की ओर भागा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया.
बीच सड़क इस अजीबो-गरीब घटना को देखने के लिए स्थानीय लोग और कुछ राहगीर वाहन रोककर खड़े हो गए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी बीच मोहने मोहल्ले के एक शख्स ने यह देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया.



