छत्तीसगढ़न्यूज़

“मोर आवास मोर अधिकर” को लेकर विधानसभा घेरने निकले BJP कार्यकर्ता और पुलिस में हुई धक्कामुक्की पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए घायल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


मोहसिन खान क्राइम रिपोर्टर आप की आवाज रायपुर (छ.ग.)

रायपुर। भाजपा के द्वारा आज मोर आवास मोर अधिकार (पीएम आवास योजना) को लेकर विधानसभा का घेराव प्रदर्शन किया प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा विधानसभा को घेरने के लिए आगे बढ़े और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के हिस्सो को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। लगातार समझाइस, धारा 144 के उल्लंघन और रुकने तथा तोड़फोड़ ना कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के अनाउंस मेंट के बाद भी जब उनके द्वारा तीसरे बैरिकेड को तोड़ते हुए चौथे बैरिकेड के पास पहुंचे, तब पुलिस द्वारा एतिहात के तौर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए अश्रु गैस का प्रयोग किया गया ।

प्रदर्शन के दौरान कई मौक़ों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुज्जतबाज़ी भी की गई। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई। प्रदर्शकारियों द्वारा शासकीय संपत्ति को नुक़सान भी पहुँचाया गया।

प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए लगभग 80 लोगों की प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की गई जिन्हें शाम को लगभग 6:00 बजे रिहा कर दिया गया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button