अन्यन्यूज़

Ladies Toilet में सीक्रेट कैमरा लगाकर इस शख्स ने रिकॉर्ड किये 60 से ज्यादा महिलाओं के प्राइवेट वीडियों, ऐसे खुली पोल…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली : महिलाओं के टॉयलेट या बाथरूम में जासूसी कैमरा फिट करने के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन हाल ही में जो मामला सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला है. इस शख्‍स ने तो एम्‍बेसी के टॉयलेट के अंदर ही सीक्रेट तरीके से ही स्‍पाई कैमरा इंस्‍टॉल किया. और फिर लगभग 60 वीडियो चुपचाप रिकॉर्ड कर लिए. इस शख्‍स को इस मामले में ही बैंकॉक साउथ क्रिमिनल कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई है.

ऑस्ट्रेलिया की एंबेसी के आईटी विभाग में काफी समय पहले काम कर रहे नयोत बैंक थमसोंगसाना नामक एक शख्स ने यह करतूत की है. आरोपी शख्स ने महिला टॉयलेट के अंदर स्पाई कैमरा लगा दिया था. उसने स्पाई कैमरे से करीब 60 महिलाओं के वीडियो बनाए थे.

इसके बाद की ही कुछ महिलाओं ने इस मामले का खुलासा किया तब जाकर उसकी पोल खुली. बाद में पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई और फिर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. बताया गया कि पुलिस ने जनवरी 2022 में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे आईटी विभाग की नौकरी से निकाल दिया गया था. फिर जब जांच हुई तो उसके ऊपर लगे सभी आरोप सिद्ध हुए और सजा देने का ऐलान हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में उसे दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में जिक्र है कई इसी मामले में पहले 4 साल की सजा सुनाई गई थी लेकिन बाद में उसकी सजा घटाकर दो साल कर दी गई है. जज ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी फटकार लगाई. जज ने कहा कि यह शख्स समाज के लिए गंभीर खतरा था

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button