रामनवमी पर सज रहा नगर एवं मंदिर भजन कथा प्रसाद शोभा यात्रा की तैयारी

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

छुरा।आनंदकंद करुणानिधान कृपा सिंधु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी महापर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नये उल्लास एवं दिव्यता के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।नगर के चौक चौराहे व मंदिर को तोरण पताकों से सजाया जा रहा है‌‌ मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वागत द्वार लगाया जा रहा है कदली पेड़ की व्यवस्था की जा रही है। गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है सोसल मीडिया के माध्यम से भी आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है रामनवमी के दिन प्रातः दस बजे से रामनाम संकीर्तन भजन स्तुति वंदना के साथ जन्मोत्सव प्रारंभ होगा मध्यान्ह 12 बजे राम लला का प्राकट्य आतिशबाजी के साथ व विधि विधान से पूजा अर्चना भोग प्रसाद पश्चात मंगल आरती की जायेगी। आरती पश्चात आगन्तुक मानस मंडलियों प्रेम के संदेश मानस परिवार खुड़ियाडीह व प्रज्ञा मानस परिवार सोरिद (खुर्द) द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन के साथ रामकथा सत्संग प्रवचन होगा संध्या 5 बजे रामायण की आरती होगी प्रसाद वितरण पश्चात् राम दरबार की शोभायात्रा निकाली जायेगी।

Share This Article
Leave a review