छत्तीसगढ़न्यूज़

खेत में अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिलने से फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खेत में एक अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि, बोड़ेगांव के खेत में अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश मिली है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है.

पुलिस को शव से कुछ दूरी पर शराब की बोतल और अन्य स्थान पर मृतक के कपड़े और चप्पल मिले हैं. जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार 3 से 4 लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के बाद आरोपी को तलाशने में मदद मिलेगी. इसलिए सबसे पहले शव का पीएम कर उसकी पहचान के लिए आसपास के CCTV  फुटेज, शराब दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button