Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

Ajab-Gajab : परदेश मे रहता था पति, सात महीने बाद लौटा तो प्रेग्नेंट मिली बीवी, बोली- सपने में आते थे…

‘सपने में आते थे पति, इसलिए गर्भवती हो गई’, यह कहना है बिहार के भागलपुर में रहने वाली एक महिला का। दरअसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला बीते शनिवार को भागलपुर जोन के डीआईजी विकास वैभव से मिली और उनको बताया कि उसका भाई पिछले सात महीने से कोलकाता में रह रहा था और इधर उसकी भाभी गर्भवती हो गई। आखिर कैसे? महिला ने डीआईजी विकास वैभव से अपनी भाभी के पेट में पल रहे बच्चे के डीएनए जांच की मांग की है।

महिला ने बताया कि उसके बड़े भाई की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसकी दो साल की एक बेटी भी है। सात महीने पहले उसका भाई कमाने के लिए कोलकाता गया था। जब नौ सितंबर को वह घर लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है।

महिला के गर्भवती होने का पता चलने पर घरवाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं। महिला की ननद का आरोप है कि सबकुछ पता चल जाने के बाद उसकी भाभी ने घरवालों को धमकी दी कि उसे घर में रखना पड़ेगा, नहीं तो वह झूठे मामले में सबको फंसा देगी।

जब घरवाले महिला को रखने को तैयार नहीं हुए, तो गांव में पंचायत बिठाई गई। इस दौरान जब महिला से पूछा गया कि उसकी कोख में पल रहा बच्चा किसका है, तो उसने बताया कि यह बच्चा उसके पति का है। इसके पीछे उसने तर्क दिया कि उसके पति सपने में आते थे, इसलिए गर्भ ठहर गया। हालांकि बाद में जब महिला के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि उसमें एक लड़के का नंबर था। बताया जा रहा है कि उसी लड़के से महिला के अवैध संबंध थे और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी लड़के का है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *