छुरा नगर मुख्य मार्ग से मदिरालय हटाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

छुरा। मुख्य मार्ग व भीड़भाड़ वाले रोड पर शराब दुकान होने की वजह से स्कूली बच्चों और आम जन पर आते जाते वक्त दुर्घटना होने आशंका बनी रहती है, जिसको अन्य जगह स्थांतरित करने ग्रामीण अंचल के लोगों ने यह सूचना गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल को दिया, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए, छुरा एसडीएम को, दुर्घटना की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन देने के वक्त ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष फलेंद्र साहू जी, समाजसेवी मनोज पटेल जी एवम मिथलेश साहू ने उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a review