जशपुर जिला अंतर्गत बगीचा विकास खंड के विशेष पिछडी जन जाति पहाड़ी कोरवा परिवारो के लिए सामरबार में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर खून जांच, शुगर जांच, बीपी जांच, एवं अन्य बीमारी की जांच करके नि शुल्क दवाई वितरण किया गया। लोगों को साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बच्चों को भी पोष्टिक आहार देने के लिए कहा गया। साथ ही किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर नज़दीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करवाने की समझाइश दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के बीएमओ डॉ सुनील लकड़ा एवं बीपीएम सूर्य रत्न गुप्ता ने बताया कि मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई।