बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर में 2 लोगों की हत्या

1 Min Read

ब्रेकिंग न्यूज
आप की आवाज 9425523686
बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा मामले में दो और लोगों की गई हत्या. डेड बॉडी को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया  गया . दोनों एक समुदाय विशेष के हैं बताया जा रहा है दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है. दो लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है
*ज्ञात हो कि बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई. खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी बना दिया. इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था. इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को भी आग लगा दी थी.

Share This Article
Leave a Comment