
मेष राशि 17 अप्रैल 2023 । आज मित्रों के साथ आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आप भी मित्रों पर पैसा खर्च करेंगे। नई दोस्ती के कारण भविष्य में लाभ भी हो सकता है। संतान से भी लाभ होगा। बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी।
वृषभ राशि 17 अप्रैल 2023
प्रमोशन के समाचार मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। नए काम का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे काम पूरे कर सकेंगे। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि 17 अप्रैल 2023
आप का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है। मानसिक रूप से चिंता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। धन ज्यादा खर्च हो सकता है। संतान के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधानी बरतें।
कर्क राशि 17 अप्रैल 2023
आज सावधानीपूर्वक बर्ताव करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। गुस्से को नियंत्रण में रखें। अधिक खर्च की भी संभावना है। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता से आपको मन की शांति मिलेगी।
सिंह राशि 17 अप्रैल 2023
आज का दिन फलदायी है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के सेहत की चिंता आपको होगी। मित्रों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि 17 अप्रैल 2023
आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं मान-सम्मान भी मिलेगा। महिलाओं के मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।
तुला राशि 17 अप्रैल 2023
पढ़ाई में बाधा आ सकती है। नए काम की शुरुआत ना करें। विवाद में नौकरीपेशा लोगों को आज केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। काम पूरा करने के लिए वरिष्ठों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि दिन ठीक है।
वृश्चिक राशि 17 अप्रैल 2023
आज के दिन आप अज्ञात भय का अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पिता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन आदि की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें। कारोबार में भी आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा।
धनु राशि 17 अप्रैल 2023
नए काम शुरू कर सकेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगा। छोटी यात्रा कर सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
मकर राशि 17 अप्रैल 2023
वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकाल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आंखों की पीड़ा हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों को अध्ययन में अधिक ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि 17 अप्रैल 2023
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। दूसरी तरफ आज आपकी चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी बनी रहेगी। धन की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता से पूरा दिन व्यतीत होगा।
मीन राशि 17 अप्रैल 2023
आज आपका मन विचलित रहेगा। आपके द्वारा किसी जरूरी काम में रकम खर्च करने की संभावना है। कानूनी मामलों में आपको सावधान रहना पड़ेगा। वाणी पर अंकुश नहीं रखेंगे तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक उलझन दूर होगी।