
महिला उद्यमिता को प्राथमिकता देने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र, रायगढ़ का उद्घाटन 08.05.2023 क्षेत्रीय कार्यालय जनमित्रम हाउस बड़े अत्तरमुडा में किया गया। इस उद्घाटन समारोह में रायगढ़ जिले के कुछ प्रभावी महिला उद्यमी और वर्षो से कार्यरत स्वयं सहायता समूह की कुछ प्रभावी महिलाएं मौजुद थीं। ज्ञातव्य हो की स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र का कार्यान्वित साथी एक्सेस लाइवलीहुड है जिसके प्रतिनिधि के रुप में क्लस्टर मैनेजर, श्री भानु दास महंत भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया की ये एस.सी.के. उन महिलाओं के लिए एक अवसर है जो छोटे छोटे उद्यम के जरिए स्व रोजगार स्थापित करने को इच्छुक हैं। वर्तमान में स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र 5 राज्यो और 100 जिलों में क्रियान्वयित है, रायगढ़ जिले में इस केंद्र की प्रमुख श्रीमति कुसुम साहू हैं। आगामी 3 वर्षों तक चलने वाली इस परियोजना में जागरुकता अभियान, कौशल विकास, उद्यम स्थापित करना और आय सृजन करने के अवसर आदि क्षेत्रों पर कार्य किया जाएगा। यह परियोजना मुख्य रूप से महिला उद्यमिता को प्रकाश में लाना है।





