छत्तीसगढ़न्यूज़

BJP पार्षद पर जानलेवा हमला, महिलाओं ने की पार्षद की जमकर पिटाई, मौके पर पुलिस तैनात, जानें क्या है मामला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर।  राजधानी रायपुर के पार्षद की पिटाई  की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कुछ महिलाओं ने पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि बकरे की वजह की महिलाओं ने पार्षद पर हमला किया है। ऐसे में पार्षद को खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इस मामले में हंगामा कर रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं ने पार्षद पर लगाया गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार टिकरापारा वार्ड के पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर पर कुछ महिलाओं ने एक साथ हमला कर दिया। दरअसल, पार्षद का मठपुरैना में बकरा खरीदी-बिक्री का व्‍यापार है। एक समाज की महिलाओं ने पार्षद पर उनके बकरों को जबरन अपने गोदाम ले आने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि पार्षद हमारे बकरों को रख लेता है।

इसी को लेकर महिलाएं पार्षद के दुकान पहुंची और विवाद शुरू कर दी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। गुस्‍से में महिलाएं पार्षद को दुकान से बाहर खींचकर ले आई और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पार्षद पर लाठी डंडे से कर दिया हमला

पार्षद के भतीजे ने बताया कि उनका बकरा खरीदी-बिक्री का बिजनेस है, जिसका गोदाम मठपुरैना में है। आज सुबह कुछ महिलाएं समूह में गोदाम में घुसकर बकरे उठाने लगी। रोकने पर कहा कि बकरे उनके हैं। मना करने पर आरोपित महिलाओं ने उस हमला कर दिया। कुछ देर में पार्षद भी वहां पहुंचे, तो महिलाएं उग्र हो गई और पार्षद पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पार्षद ने बचने के लिए खुद को कमरे में कैद कर लिया जिस गुस्‍साई महिलाओं ने दरवाजा तोड़ दिया। हंगामा सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इधर, पीडि़त पार्षद ने हमला करने वाली महिलाओं पर नशा तस्‍करी में लिप्‍त होने का आरोप लगाया है और उनके अवैध डेरे को हटाने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार हमलावर महिलाएं पहले भी नशा कारोबार के अपराध में जेल जा चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने शबाना और चांदनी समेत मोना को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button