छत्तीसगढ़न्यूज़सामाजिक

CG: “ग्राम पंचायत पटना के सोनी मोहल्ला में हुई एक अनोखी शादी..देंखे??

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जिले के ग्राम पटना में हुई एक अनोखी शादी 70 साल के दूल्हा और 68 साल की दुल्हन ने शादी के 50 वां वर्षगांठ को गोल्डन जुबली के रूप में मनाते हुए शादी की सभी रीति रिवाज के तहत बरात निकालकर बा कायदे दूल्हा दुल्हन एक बग्गी में बैठकर अपने घर से शादी के मंडप तक बाजे गाजे के साथ गायत्री मंदिर पहुंचे ब कायदे उनके साथ बराती भी थे लेडीस जेंट्स सभी ठुमके लगाते हुए आतिशबाजी के साथ बरात लेकर गायत्री मंदिर पहुंचे और वहां जाकर एक दूसरे को जयमाला डालकर शादी की50 वां वर्षगांठ मनाया आपको बता दें कि इस शादी में ग्रामीणों के साथ सर्व धर्म के लोग इस शादी में आमंत्रित किए गए थे ग्रामीणों के साथ साथ

 वरिष्ठ नेतागण भी पहुंचे थे क्योंकि ठीक शादी की तरह ही सभी को कार्ड भेज कर शादी का न्योता दिया गया था और सभी लोग उपहार लेकर वहां पहुंचे और दूल्हा दुल्हन को उपहार देकर शादी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी आपको बता दें कि दूल्हे  का नाम रामाधार सोनी उम्र लगभग 70 वर्ष दुल्हन नाम मधु लता सोनी उम्र लगभग 68 वर्ष है दूल्हा और दुल्हन दोनों दादा दादी बन चुके हैं जिनके नाती की उम्र लगभग 21 वर्ष है पर इन लोगों के बीच स्नेह और प्रेम इस तरह है कि पूरे परिवार मिलकर एक साथ और इस अनोखी शादी की रस्म को पूरा करने में सभी ने खूब सहयोग किया जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है इस शादी में लगभग 5 से 10000 लोग शादी में उपस्थित हुए थे जिसमें पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े जवाहर लाल गुप्ता  लक्ष्मण राजवाड़े वेदांती तिवारी विनोद शर्मा बहुत सारे नेतागण उपस्थित थे

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button