11th March 2026
न्यूज़रायगढ़

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली राहुल गांधी ने

रायगढ़.! इंटक जिलाध्यक्ष संजुक्ता सिंह राजपूत ने कहा , सत्य झुक सकता है पर पराजित नहीं होता उसी को चरितार्थ करते हुए नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत राहुल जी ने कर्नाटका से कर दी है और आने वाले समय में जहाँ विधानसभा चुनाव होना है सभी राज्यों में इसी प्रकार से मोहब्बत की दुकान खुलेगी।
कर्नाटक में जिस प्रकार से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है उससे अब यही लगता है कि जनता जागरुक हो चुकी है जनता सिर्फ औऱ सिर्फ विकास के मुद्दों पर बात करना चाहती है जनता को विकास चाहिए जनता को रोजगार चाहिए जनता महंगाई मुक्त होना चाहती है ना कि धर्म के नाम पर बेवकूफ बनना चाहती है जिस प्रकार से भाजपा राजनीति कर रही है लोगों को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है वही राजनीति गंदगी उसने दोबारा कर्नाटक के जनता के साथ करनी चाहि, जिसमें वह मुंह के बल गिरी और असफल रही बजरंगबली को बजरंग दल से जोड़ने की जिस प्रकार की उसकी मंशा थी उसमें वह पूरी तरह असफल हुई है जनता जानती है और जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ चुका है यह तो अभी शुरुआत थी आगे देखिए और क्या होता है आगे भी सभी राज्यों में भाजपा को इसी प्रकार की मुंह की खानी पड़ेगी।
भाजपा द्वारा पूरे देश में नफरत का बीज बोया जा रहा है भाई को भाई से लड़ वाया जा रहा है धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है जब भी कोई व्यक्ति सवाल करता है रोजगार पर महंगाई पर विकास पर तो तो उसका मुंह बंद कराने के लिए आईडी भेज दिया जाता है भाजपा पूरी तरह लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है कर्नाटक की जनता ने आज साबित कर दिया कि यह देश नफरत हम दो हमारे दो से नहीं चलता बल्कि संविधान से चलता है कर्नाटक की जनता ने पूरे देश को यह पैगाम दिया है कि अब धर्म है लूट कमीशन खोरी की राजनीति नहीं चलेगी।

Related posts

लगातार बारिश के बावजूद भी मोदी की सभा में उमड़े जन सैलाब, कोई सोच नहीं सकता वहां से भी घोटाला करके निकली प्रदेश की सरकार

Aapki Aawaz

रेत ठेकेदार के कर्मचारी सच्चिदानंद मिश्रा के खिलाप आप ने कराया रिपोर्ट दर्ज

Aapki Aawaz

संभागायुक्त श्री कावरे के आकास्मिक जांच से मचा हड़कंप अनुपस्थिति के वेतन काटने का दिया आदेश

DINESH DUBEY

Leave a Comment