न्यूज़रायगढ़

केलो आरती का दिखावा कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का नतीजा

◆ बाँध बनाकर भाजपा ने केलो मैय्या को संवारा

कांग्रेस के लंबे शासनकाल में रायगढ़ अंचल की जीवन दायनी केलो महतारी वर्षों उपेक्षित रही। केलोबाँध हेतु तीन-तीन बार शिलान्यास किये गये लेकिन काम के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी गयी।

भाजपा सरकार ने केलो महतारी की इस पीड़ा को समझा और 2003 में सरकार बनते ही केलोबाँध निर्माण हेतु पहल आरम्भ की। आज 800 करोड़ की लागत से केलो नदी पर बाँध बनकर तैयार है। लगभग सुखी पड़ चुकी केलो नदी में स्टॉप डैम बनवाकर इसका कायाकल्प किया फलस्वरूप अब शहर के भीतर बारहों महीने केलो नदी पानी से भरी रहती है। इसके अतिरिक्त केलो के दोनों तट पर मैरीन ड्राइव बनवाकर भाजपा सरकार ने इसके सौंदर्य को बढ़ाया। केलो पर चार नये पुल का निर्माण करवाकर हर छोर से आवागमन को सुचारू बनाया।

केलो की दशा जब सँवरने लगी तो वे लोग जिन्होंने 55 वर्षों के अपने लंबे शासनकाल में केलो मैय्या की कभी सुध नहीं ली वे “केलो आरती” की नौटंकी करने लगे।

हद तो अब हो रही है जबकि कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के कारण एक खेमे की आत्मतुष्टि हेतु वे मुख्यमंत्री जिन्होंने केलो के लिये कुछ भी नहीं किया, वे असमय केलो आरती का दिखावा करके आम लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

“इसी को कहते मेहनत करे मुर्गी अंडा खाये फ़क़ीर”

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button