न्यूज़

गंगा दशहरा के दिन …हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे दूल्ही तालाब की पूजा अर्चना…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

निरज साहू…सुरजपुर…

सूरजपुर-माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा का पर्व मंगलवार को नगर में भक्तिमय वातावरण में धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर के पंचमन्दिर स्थित दुल्ही तालाब में माँ गंगा की विशेष पूजा अर्चना व भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था। सरोवर धरोहर सुरक्षा समिति के द्वारा आयोजित माँ गंगा की आरती के लिए दुल्ही तालाब के तट को आकर्षक रंग रौग़न व रंगीन रौशनी से नाम के अनुरूप दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग बिरंगी रौशनी से सजा दुल्ही तालाब का तट यहां आयोजन में शामिल होने आए श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था जिसका लोग उत्सुकता से आनन्द लेते नजर आए। तालाब के तट पर पूरी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संध्या में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति के बीच पंडित राजेश दुबे के साथ 11 ब्राह्मणों द्वारा किये जा रहे धर्मिक मंत्रोच्चारण के मध्य महिलाओं ने माँ गंगे को 121 मीटर की चुनरी भेंट की। ततपश्चात दीपदान , गंगा पूजन और मां गंगा की भव्य आरती की गई। ततपश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गगन ड्रेसेस के संचालक प्रेमचंद तायल के द्वारा भंडारे के रूप में खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी। उक्त धर्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालुओ के जन सैलाब के द्वारा की गई माँ गंगा की आरती के दौरान पूरे तालाब परिसर के दृश्य का नजारा देखते ही बन रहा था। महिला पुरुष व बच्चो के हाथो मे सैकड़ो आरती की थाल तालाब परिसर को और भी मनमोहक बना रहे थे। इस धार्मिक आयोजन में महाकाल दरबार बिश्रामपुर से माता जी आपने गुरुकुल के बड़ी संख्या में शिष्यो के साथ शामिल होने पहुंची थी। आयोजन को सफल बनाने में सरोवर धरोहर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष चंचलेश श्रीवास्तव, रजनीश गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, मयंक तिवारी, राकेश महाराज, संजय अग्रवाल, विनोद रजक सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

सरोवर धरोहर समिति के अध्यक्ष चंचलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रवेश गोयल व सुनील अग्रवाल बॉबी का सराहनीय योगदान रहा। जिनके प्रयास से तालाब परिसर में रंगरोगन व विघुत व्यवस्था की गई थी। वहीं नगर पालिका परिवार के सभी सदस्यों ने आयोजन में अपना योगदान दिया। नपा के सफाई कर्मियों को आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।

0 एनडीआरएफ की टीम रही तैनात:-

दुल्ही तालाब में आयोजन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पूरे समय एनडीआरएफ की टीम समूचे संसाधनों के साथ तैनात रही। जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में बाढ़ बचाव आपदा टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता के साथ बृजबिहारी गुप्ता, कृष्णा सिंह, बेला प्रताप, देवनारायण, शिवनारायण, रामेश्वर, नेमसाय धनसाय व तुलेश्वर मौजूद रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button