देश विदेशन्यूज़

LPG Cylinder : पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के रेट में किए अपडेट, चेक करें कितने रुपए की हुई गिरावट…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिल्ली। LPG Cylinder  एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट अपडेट कर दी हैं। आज यानी 1 जून को एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया। यह बदलाव केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुआ है। बता दें 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज एक बार फिर कामर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता हो कर 1773 रुपये पर आ गया है। एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये थी और आज भी इसी रेट पर मिल रही है।

19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर दिल्ली में 1773 रुपये में बिक रहा है। आज यानी 1 जून से कोलकता में 1875.50, मुंबई में 1725 और चेन्न्ई में 1937 रुपये को मिल रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर में आज 83.50 रुपये की और राहत मिल गई है। कोलकाता में सिलेंडर 85 रुपये सस्ता होकर अब 1960.50 रुपये से 1875.50 रुपये पर आ गया है। मुंबई में 1808.5 रुपये से 83.50 रुपये सस्ता होकर 1725 रुपये पर आ गया है। जबकि, चेन्नई में 2021.50 रुपये से 84.50 रुपये कम होकर 1937 रुपये पर आ गया है।

इस रेट पर बिक रहे घरेलू सिलेंडर-
लेह 1340, आईजोल 1260, भोपाल 1108.5, जयपुर 1106.5, बेंगलुरू 1105.5, दिल्ली 1103, मुंबई 1102.5, श्रीनगर 1219, पटना 1201, कन्या कुमारी 1187, अंडमान 1179, रांची 1160.5, देहरादून 1122,
चेन्नई 1118.5, आगरा 1115.5, चंडीगढ़ 1112.5, विशाखापट्टनम 1111, अहमदाबाद 1110, शिमला 1147.5, डिब्रूगढ़ 1145, लखनऊ 1140.5, उदयपुर 1134.5, इंदौर 1131, कोलकाता 1129

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button