न्यूज़रायगढ़

सीबीएसई द्वारा संस्कार स्कूल में टीचर्स ट्रेनिंगउडि़सा के प्रशिक्षक ने लिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल मे सीबीएसई भूवनेश्वर से पहुंचे ट्रेनिंग विशेषज्ञ ने टीचर्स को प्रशिक्षण दिया। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय भूवनेश्वर के द्वारा समय-समय पर ट्रेनिंग शेड्यूल रखा जाता है। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल को चयन कर सभी प्रशिक्षक व टीचर को आमंत्रित किया गया था। इस प्रशिक्षण में संस्कार पब्लिक स्कूल के टीचर के अलावा अन्य स्कूल के टीचर भी प्रशिक्षण लेने पहुंचे थे। प्रशिक्षण में प्रतिवेदन प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, आभार प्रदर्शन रत्नेश मेहरा द्वारा किया गया।
नई शिक्षा नीति का मिला प्रशिक्षण
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सत्र 2023-24 से लागू होने वाली नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें अलग-अलग वर्ग के बच्चों को कैसे शिक्षा दी जाए, शिक्षकों का ग्रेड, बच्चों का व्यक्तित्व विकास, डिजीटल दुनिया, रोबोटिक्स आदि की जानकारी दी गई। इस प्रकार के प्रशिक्षण से टीचर्स अपग्रेड होते हैं। बच्चों में शिक्षा का स्तर उच्च होता है। इस प्रकार का प्रशिक्षण लगातार होता रहेगा ऐसी जानकारी प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने दी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button