छत्तीसगढ़न्यूज़

CG News : तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से गई जान, गांव में पसरा मातम…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

धमतरी। CG News जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में आज सुबह तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि ग्राम अछोटी निवासी शिवानी साहू 13 वर्ष और आस्था निर्मलकर 10 वर्ष गाँव के अछोटी भाटापारा तालाब में नहाने गयी हुई थी। वहीं नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी चली गई और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। इधर दो बच्चियों की मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button