न्यूज़हेल्थ

Vitamin C : शरीर में हो गई है विटामिन की कमी, तो इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पढ़ें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

Vitamin C : शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना आवश्यक होता है। हम जिस तरह के आहार का सेवन करते हैं उसका शरीर पर सीधा असर होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग पौष्टिक चीजों का सेवन अधिक करते हैं वो कम बीमार होते हैं। स्वस्थ और पौष्टिक आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देते हैं, जो बीमारियों से बचाने में मदद करती है और इसके लिए आवश्यक होता है विटामिन-सी।

Vitamin C : स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप संतुलित आहार का सेवन करते हैं, तो शरीर के लिए आवश्यक विटामिन-सी की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। हमारे दैनिक आहार में कई ऐसी चीजें हैं जिनको विटामिन-सी से भरपूर पाया गया है।

शरीर के लिए क्यों लाभकारी है विटामिन-सी

Vitamin C : विटामिन सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, यह शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप आहार के माध्यम से आसानी से विटामिन-सी प्राप्त करके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा दे सकते हैं।

कोशिकाओं की रक्षा करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ त्वचा और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए भी ये आवश्यक होता है।

क्या हो अगर आपमें इसकी कमी हो जाए?

Vitamin C : विटामिन-सी चूंकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी है ऐसे में अगर इसकी कमी हो जाती है तो यह संक्रामक रोगों के जोखिमों को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। इसकी कमी होने का सबसे ज्यादा जोखिम उन लोगों में होता है जिनके आहार में पौष्टिकता की कमी होती है। इसके अलावा किडनी की बीमारी के साथ जो लोग डायलिसिस पर हैं, शराब का अधिक सेवन करने वाले लोगों में भी इसकी कमी हो सकती है।

जब आप धूम्रपान करते हैं तो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान की मरम्मत में मदद के लिए आपको प्रति दिन अतिरिक्त 35 मिलीग्राम विटामिन-सी की आवश्यकता होती है।

कैसे जानें कि शरीर में हो गई है इसकी कमी?

Vitamin C : विटामिन-सी की कमी होने पर इसके शरीर में कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। वयस्कों में, विटामिन-सी की कमी के लक्षण हफ्तों से लेकर महीनों तक में विकसित हो सकते हैं। इसके कारण आपको कमजोरी, थकान, चिड़चिड़ापन, वजन कम होने, घावों के ठीक से न भरने, बार-बार संक्रमण होने का जोखिम हो सकता है।

Vitamin C : विटामिन-सी की कमी स्कर्वी रोग का कारण भी बन सकती है। आप अन्य लोगों की तुलना में अधिक बीमार पड़ते हैं तो ये भी विटामिन-सी की कमी का एक संकेत हो सकता है।

कैसे प्राप्त करें ये विटामिन?

Vitamin C : विटामिन-सी के लिए आपको आहार में बहुत सामान्य से बदलाव की आवश्यकता होती है। खट्टे फल, जैसे संतरे और नींबू आदि में इसकी प्रचुर मात्रा होती है। इसके अलावा काली मिर्च, स्ट्रॉबेरी, ब्रॉकली, कीवी,अनानास आदि से भी इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में ये चीजें अवश्यक हों। यदि आपमें इस विटामिन की कमी है तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स का भी सेवन करके इसकी पूर्ति की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button