CG Big News : आदिवासी महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी BJP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

2 Min Read

जशपुर: आदिवासी पहाड़ी कोरवा बीजेपी के नेता ने जनजाति की महिला को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला नग्न हालत में जंगल में मिली थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी भाग निकला था। जिसे पुलिस ने रविवार को सरगुजा से गिरफ्तार कर लिया है।ये घटना बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आदिवासी कोरवा जनजाति की महिला शनिवार को पड़ोस में हो रहे बर्थ डे पार्टी में अपने बच्चों के साथ शामिल होने पहुंची थी। वहां डीजे के तेज साउंड में लोग डांस कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान डीजे के शोर में बीजेपी नेता सरजू पैंकरा ने आदिवासी महिला को अगवा कर लिया। उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया और मारपीट कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद महिला मौके पर ही बेहोश हो गई।

इसके बाद नग्न हालत में महिला को छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गया।अगले दिन जब मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं ने आदिवासी महिला को इस हालत में देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वे उसे घर लेकर आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर किया गया। आदिवासी महिला से दुष्कर्म की घटना को देखते हुए एसडीओपी संदीप मित्तल की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की तो उसका लोकेशन सरगुजा में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने सरगुजा में भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment