हाथियों के आपसी संघर्ष में जंगली हाथी नर शावक की हुई मृत्युपोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार जंगली नर शावक के अंदरूनी और बाहरी लगे हैं चोट


रायगढ़, 15 जून 2023/ वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र छाल अंतर्गत 14 जून 2023 को पुरुंगा परिसर के कक्ष क्रमांक 564 आर एफ. स्थानीय चौकढोड़ा नामक स्थल में 01 नग वन्यप्राणी जंगली हाथी नर शावक मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना शाम 6.30 बजे श्री विनोद कुमार पटेल ग्राम पुरुंगा के द्वारा परिक्षेत्र सहायक हाटी को दिया गया। परिक्षेत्र सहायक हाटी द्वारा घटना के संबंध में पन परिक्षेत्राधिकारी छाल को दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही परिक्षेत्र कार्यालय के अधीनस्थ वन कर्मचारियों के साथ घटना स्थल में पहुंचे तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। मौके स्थल में निरीक्षण किया गया। रात्रि हो जाने के कारण अधिनस्थ कर्मचारियों को घटना स्थल में देखरेख हेतु ड्यूटी लगाया गया।
15 जून 2023 की सुबह घटना स्थल में  पुन: मौका निरीक्षण किया गया तथा वन अपराध प्रकरण जारी किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों को शव परीक्षण हेतु सूचना दिया गया।  उप वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ एवं वन परिक्षेत्राधिकारी छाल एवं अपने अधीनस्थ वन अनलों के साथ मौका स्थल की सूक्ष्म जांच की गई। घटना स्थल के आस-पास कोई भी किसी प्रकार का आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं पाया गया तथा मौका निरीक्षण में पाया गया कि हाथियों के आपसी संघर्ष में जंगली शावक का मृत होना प्रतीत होता है। जिला स्तरीय गठित पशु चिकित्सक समिति के द्वारा मृत जंगली हाथी शावक के शव का विच्छेदन वनमंडलाधिकारी, उप वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ तथा स्थानीय पंचों के समक्ष किया गया एवं विषरा जांच हेतु मृत हाथी शावक के अंगों का सैम्पल तैयार किया गया। तत्पश्चात विधिवत् गड्ढा खोदकर मृत हाथी के शव का कफन-दफन किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार जंगली नर शावक के अंदरूनी और बाहरी चोट लगे हैं जो कि संघर्ष के दौरान बीच में आ जाने के कारण हाथी शावक की मृत्यु हुई है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button