दर्दनाक हादसाः शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, तभी सड़क पर ही थम गई पांच लोगों की सांसे, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत
शाहजहांपुर :
उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल गई या उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान रघुवीर (34) और उसकी पत्नी ज्योति (30) तथा उनके बच्चे अभि (तीन) कृष्णा (पांच) एवं साली जूली (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के सिर में चोट लगने के कारण संभवत: उनकी मृत्यु हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।




