नया कोर्स एम. कॉम. एवं एमएससी रसायनशास्त्र का शा.जे.एम.पी. महाविद्यालय में प्रारंभ

बिलासपुर तखतपुर

[img-slider id="274450"]
। शासकीय जे एम पी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम एवं एमएससी रसायन शास्त्र की नई कक्षाएं इस वर्ष से शासन की अनुमति मिलने के बाद प्रारंभ की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया शिक्षण सत्र 2023-24 से प्रारंभ हो रही है। उपरोक्त कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों कक्षाओं में 30-30 सीट उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित की गई है। साथ ही इन कोर्स हेतु 5 पदों के सृजन की सहमति उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी है। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मधुलिका लाल के द्वारा दी गई ।संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button