ग्राम रोजगार सहायक संघ तमनार का दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ प्रांतीय आव्हान पर छ.ग.ग्राम रोजगार सहायक संघ तमनार इकाई अपनी दो सूत्री मांगो को लेकर 12 जुलाई 2023 बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हड़ताल जनपद पंचायत तमनार परिसर में किया जा रहा है
ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद बेहरा ने बताया कि ग्रेड पर निर्धारण करते हुए नियमितीकरण एवं नियमितीकरण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का सिविल सेवा आचरण पंचायती राज अधिनियम 1996 पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग की गई है।
छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ प्रांतीय आव्हान पर संघ के सदस्य 12 जुलाई से ब्लॉक स्तर पर ग्राम रोजगार सहायक संघ तमनार इकाई अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उन्होंने बताया की मांगों को लेकर पिछले 17 वर्षों से समय-समय पर शासन प्रशासन के समक्ष जानकारी रखते आ रहे हैं। लेकिन आज तक उचित निर्णय नहीं लिया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले ग्राम रोजगार सहायक करते हैं।

Share This Article
Leave a review