के आई टी कर्मचारी संघ ने आंदोलन स्थल में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

रायगढ़ : के आई टी आंदोलनरत कर्मचारियों ने कल परिसर में आंदोलन के दौरान विश्व आदिवासी दिवस मनाया और शहीद बिरसामुंडा को नमन किया। ज्ञात हो कि दिनांक 25 जुलाई से गत 16 माह से वेतन और संस्था के अन्य समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल है । पर आज पर्यंत शासन प्रशासन ने इनकी कोई सुध नहीं ली है बड़ी विडंबना है कि सन 2000 में जिस संस्था को इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के निर्धन छात्रों के लिए इंजीनियरिंग शिक्षा देने हेतु इस संस्था को खोला था और खूब वाहवाही भी लूटी थी, वही संस्था आज मरनासन्न हो चला है । शासन प्रशासन को न तो इस संस्था की फिक्र है और न इस क्षेत्र के निर्धन आदिवासियों की जो 5 स्टार प्राइवेट कॉलेजों की लाखों की फीस वहन करने में सक्षम नहीं है ।
उम्मीद करे की शासन प्रशासन इस संस्था की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होगी और यह संस्था फिर से इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लाभ देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button