न्यूज़रायगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में शुरू हुई सोनोग्राफी की सुविधा

घरघोड़ा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में आज सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया गया आपको बता दें कि घरघोड़ा क्षेत्र वासियों द्वारा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र घरघोडा में एक लंबे समय से सोनोग्राफी सुविधा की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए जिले के संवेदनसील कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी मधुलिका सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी घरघोडा के मार्गदर्शन में ओ.पी.जिंदल हॉस्पिटल तमनार के डॉ विनय कुमार पटेल द्वारा सोनोग्राफी सुविधा का शुभारंभ कर 05 गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी मशीन द्वारा जांच की किया गया । आपको बता दें कि घरघोड़ा में सोनोग्राफी की सुविधा होने पर घरघोडा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी करने के लिए बाहर जाना होता था जिसमें गर्भवती महिलाओं को जाने आने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था परंतु घरघोड़ा में आज सोनोग्राफी की सुविधा होने से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए बाहर जाना नही पड़ेगा l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा के बी एम ओ डॉ एस. आर.पैकरा द्वारा विगत माह से ही सोनोग्राफी सेवाएं शुरू करने संबंधी औपचारिकताएँ पूर्ण करने हेतु सतत प्रयास कर रहे थे। औपचारिकताएँ पूर्ण होने के पश्चात जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से अंचल के गर्भवती महिलाओं को सोनोग्रागी सुविधा की सौगात दी गई। सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को सोनोग्राफी की सुविधाएं प्रारंभ किये जाने पर घरघोडा क्षेत्रवासी बहुत खुश है तथा आम जनता व गर्भवती महिलाओं द्वारा जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा एवं स्वास्थ्य विभाग की मुखिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर को आभार ज्ञापित किया गया ।

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button