छत्तीसगढ़न्यूज़

मरीज को बचाने 25KM पैदल चले परिजन, सहारा था लकड़ी का खाट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बस्तर। हाल ही में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिस्टम को आइना दिखाने वाली एक घटना हुई थी. यहां एक लाचार पिता अपने डढ़ साल के मासूम का शव बाइक से 70 किलोमीटर दूर पोस्टमॉर्टम कराने ले गया था. एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण पिता को अपने बच्चे का शव बाइक में ले जाना पड़ा. ऐसी ही एक घटना फिर से सामने आई है. बस्तर के बकावंड इलाके की एक नाबालिग को इलाज के लिए परिजन खाट पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली लेकर पहुंचे. परिजनों ने लड़की को खाट पर लेकर लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय किया. बीमार लड़की का नाम पुन्नी संतु पुंगती है.

बस्तर जिले के बकावंड इलाके के मेटावाड़ा गांव की ये घटना है. किशोरी को उसके रिश्तेदार शुक्रवार को गढ़चिरौली के भामरागढ़ तालुका के लहेरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेकर पहुंचे थे. लड़की के परिवार के सदस्यों ने एक खाट पर लिटाया और अपने कंधों पर उठाकर लगभग 25 किलोमीटर तक कठिन यात्रा की.

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया है कि जिला प्रशासन के पास एंबुलेंस हैं. इस एंबुलेंस का नंबर स्थानीय लोगों के पास साझा किया गया है, लेकिन गांव पहाड़ी इलाके में मौजूद है और यहां गाड़ी पहुंचने के लिए सड़के नहीं है. इस वजह से एंबुलेंस गांव में नहीं जा पाती है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button