छत्तीसगढ़न्यूज़

CG News : नहर में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

रायपुर। CG News राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरा स्थित नहर में आज सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतका का नाम दुर्गेश्वरी सिन्हा पति वाल्मिकी सिन्हा 32 वर्ष हैं। वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रीवा की रहने वाली थी। सोमवार को ग्राम मुरा खदान के समीप नहर में उसकी लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लाश को नहर से बाहर निकाल कर आसपास के गांव के लोगों से पतासाजी किया गया। आंशका जताई जा रही है कि नहर में नहाते वक्त युवती बह गई और वह बहते हुए 40 किलोमीटर दुर मुरा नहर तक आ गई होगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button