न्यूज़

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की रायगढ़ शाखा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन से संबंधित एक दर्जन संगठन वेतन विसंगति में सुधार की मांग को लेकर 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं । प्रदेश सरकार ने सैंकड़ों हड़ताली कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई करते हुए एस्मा कानून के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है । कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तो कई पर एफ आई आर दर्ज कर दी गई है । दरअसल , हेल्थ फेडरेशन से जुड़े दर्जन भर संगठनों द्वारा पिछले पांच सालों में कई बार आवेदन , ज्ञापन सौंप कर वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की गई थी । पर शासन द्वारा इनपर ध्यान नहीं दिया गया । ऐसे में , पूर्व सूचना देकर हेल्थ फेडरेशन के सभी संगठनों ने हड़ताल कर दी । जबाव में शासन ने एस्मा कानून लगा कर हड़ताली कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी । इन हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सामने आया है । फेडरेशन ने शासन की कठोर कार्रवाई की निंदा करते हुए एस्मा हटाने और निलंबन , बर्खास्तगी तथा एफ आई आर हटाने की मांग की है । साथ ही , आपसी संवाद के माध्यम से हेल्थ फेडरेशन की जायज मांगों को पूरा करने की मांग की है । आज छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की रायगढ़ जिला शाखा के सचिव आशीष रंगारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम इस आशय का ज्ञापन सौंपा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button