CG Crime : कट्टे की नोक पर ब्रोकर से लाखों की लूट, आंख में मिर्च पावडर डालकर हुए फरार, तलाश जारी…

जांजगीर-चांपा। CG Crime जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद रोड में आज सुबह एक धान ब्रोकर को बाइक सवार दो युवकों ने कट्टे की नोक पर 6 लाख 60 हजार रूपए लूट लिए। जिसके बाद आरोपियों ने ब्रोकर के आंख पर मिर्च पावडर डालकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

[img-slider id="274450"]

बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया। जिसमें नीले रंग की शर्ट और हेलमेट पहनें दो युवक बाइक से आए। इसके बाद ब्रोकर की दुकान के अंदर घुसकर उसकी आंख में मिर्च पावडर छिड़क दिया, फिर कट्टा दिखाकर बैग में रखे 6 लाख 60 हजार रुपये लुट कर फरार हो गए। लूट के इस मामले में अकलतरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से पलिस ने जिले के सरहदी इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button