अन्यन्यूज़

टिकट के नाम पर उद्योगपति से 4 करोड़ की धोखाधड़ी, महिला गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने एक महिला हिंदू कार्यकर्ता चैत्रा कुंडपुरा को गिरफ्तार किया है। इस पर विधानसभा चुनाव में एक उद्योगपति को भाजपा का टिकट दिलाने का वादा कर 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में शिकायत के बाद स्पेशल विंग सिटी सेंट्रल ब्रांच (सीसीबी) पुलिस ने मंगलवार देर रात चैत्रा कुंडपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कुंडापुरा ने दक्षिण कन्नड़ जिले के बैंदुर निर्वाचन क्षेत्र से गोविंदा बाबू पुजारी को भाजपा का टिकट देने का वादा किया था और दावा किया था कि वह आरएसएस के नेताओं को जानती हैं, जो उनके लिए टिकट दिला सकते हैं।

गोविंदा बाबू को जब भी बुलाया गया, वे बेंगलुरु आए। कुंडापुरा ने लोगों के एक समूह के साथ बैठकें भी आयोजित कीं, जिन्होंने उन्हें आलाकमान के स्तर पर निर्णय लेने वालों के रूप में पेश किया। आरोपी महिला ने कथित तौर पर गोविंदा बाबू से 4 करोड़ रुपये लिए थे। जब बाबू टिकट पाने में असफल रहे, तो उन्होंने कुंडापुरा से अपने पैसे वापस करने को कहा। अपनी शिकायत में, बाबू ने दावा किया था कि आरोपी कुंडापुरा ने उसके पैसे वापस करने से इनकार कर दिया और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

टिकट के नाम पर उद्योगपति से 4 करोड़ की धोखाधड़ी, महिला गिरफ्तार

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button