महिला आरक्षण बिल के पक्ष में रायगढ़ सांसद गोमती साय ने कहा।
देश की आधी आबादी को आज उसका हक मिला।
रायगढ़ / जशपुर।
आप लोगो ने कभी सोचा कि देश की आबादी का आधा हिस्सा होने के बाद भी महिलाओं को विधानसभा, लोकसभा एवं राज्यसभा में जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था वह नही मिला। इसका कारण ये विपक्षी दल रहे है। कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के हित मे सोचा ही नही। ये लोग हमेशा ही महिला हक विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी रहे है। ये महिलाओं के पक्षधर होने का नाटक बाखूबी करते है और अपने ही सहयोगियों से विरोध भी कराते हैं।
आज इस गरिमामयी अवसर पर मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करती हूं, साथ ही बधाई देती हूं कि पिछले कई दशकों से आधी आबादी को उसका हक दिलाने में पूर्व की सरकारें सफल नहीं रहीं, उस नारी शक्ति के हक और हुकूक के सपने को आपने इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित कराया, मैं एक गरीब आदिवासी परिवार की बेटी जिसको लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर पहुँचने का अवसर मिला, आपका बारम्बार आभार प्रकट करती हूं।
पुरुष प्रधान समाज रहा, रूढ़ियों के अनुरूप।
परिवर्तन नियम जीवन का, बदल रहा हर रूप।।
जो सदियों से सहती आई, लोक शर्म और लाज।
साहस आज बांधकर थामे, हाथों में औजार।।
आज उड़ान भरी है देखो,सपने हों साकार।
धीरे-धीरे रूप को अपने, दे रही वो आकार।।
वर्षों से जिस हक की, थी हमें दरकार।
उस सपने को पंख लगा रही, हमारी मोदी सरकार।।




