छत्तीसगढ़न्यूज़

चुनाव से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक:कर्मचारियों के हित में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक चल रही है। मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया में मौजूद हैं। महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। अगले महीने के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग जाएगी। इस बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेमेतरा और कोरिया जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि वितरण करेंगे। कई जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

शासन से अनुदान प्राप्त निजी कॉलेज को नियमित अनुदान देने की अनुमति का प्रस्ताव।
कांग्रेस के जिला कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटन प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
निजी स्कूलों को अन्य पाठ्यक्रमों की तरह मेडिकल कोर्स संचालित करने की अनुमति का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग ने भेजा है।
धान और कस्टम मिलिंग के नीति पर मुहर लग सकती है।
कैबिनेट की बैठक को देखते हुए संविदा कर्मियों को रेगुलर होने की उम्मीदें नजर आने लगी हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button