न्यूज़

क्लर्क ने तहसीलदार को पीटा, जानें क्या है मामला..

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय के तहसील ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्लर्क ने तहसीलदार की उसके चैंबर में ही पिटाई कर दी। तहसीलदार बजरंग साहू ने आरोपी लिपिक सहायक ग्रेड- 3 आशीष कुमार मालु के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। इधर वारदात के बाद लिपिक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को तहसीलदार बजरंग साहू अपने चैंबर में बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने वहां के क्लर्क आशीष कुमार मालु से किसी काम को लेकर पूछताछ की, जिस पर वो भड़क गया और तहसीलदार के साथ मारपीट की। एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि लिपिक आशीष कुमार मालु को तहसीलदार बजरंग साहू ने न्यायालयीन मामलों से संबंधित कुछ फाइल दी थी। जिसे लिपिक अपनी अलमारी में रखकर ताला लगाकर चला गया था। इसके बाद वह छुट्टी पर चला गया, जिसकी वजह से मामले में देरी हो रही थी। सोमवार को इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button