छत्तीसगढ़न्यूज़

अखबारी कागज,पेपर का उपयोग फूड पार्सल के लिए ना करें – खाद्य औषधि प्रशासन विभाग

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*अखबारी कागज / पेपर का उपयोग फूड पार्सल के लिए ना करें – खाद्य औषधि प्रशासन विभाग*
*अख़बार प्रिंट करने वाले स्याही में हानिकारक रसायन एवं कई तरह के हानिकारक रंजक होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं*
*बेमेतरा 29 सितंबर 2023:-* समाचार पत्र दैनिक जीवन में सूचना के महत्वपूर्ण स्त्रोत है, न्यूनतम लागत होने के कारण खाद्य पदार्थों को लाने ले जाने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाली अखबारी कागज / पेपर का उपयोग किया जाता है। फूड पार्सल लाने के लिए आमतौर पर फूड्स को अखबार में लपेटा जाता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर स्ट्रीट फूड के लिए किया जाता है। विक्रेता भोजन पैक करने के लिए और घर पर भी गहरे तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने के लिये अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज / पेपर का उपयोग किया जाता है।
पर्यावरणीय परिस्थितियों से भोजन को संदूषण से बचाने के लिए खाद्य पैकेजिंग आवश्यक है, लेकिन अखबार के उपयोग किए जाने से भोजन में स्याही का स्थानांतरण होता है, जो भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
अखबार / पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेड, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैसे हानिकारक रसायन एवं कई तरह के हानिकारक रंजक होते हैं, जो तेल के साथ मिल जाते हैं और खाने के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, विभिन्न कैंसर, महत्त्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना जैसे विभिन्न प्रकार की बिमारियां होने की सभावना रहती है।
अतएव खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ सामान्यजन एवं खाद्य कार्यकर्ताओं से अपील करता है कि खाने के स्टॉल से खाने पीने की चीजें लेने देने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज / पेपर का उपयोग ना करे और यदि कोई खाद्य कारोबारकर्त्ता ऐसा करता है तो उसको इसके दुष्प्रभाव की जानकारी देवे, उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताये और उसे ऐसा न करने की सलाह दे यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता बार-बार समझाईश के बाद भी ना माने तो कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सिग्नल चौक, जिला बेमेतरा, छ.ग. को सूचित करें।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button