
छत्तीसगढ़ में बच्ची से रेप, बीजेपी ने घेरा थाना:14 साल के लड़के ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मेकाहारा में भर्ती पीड़ित
आप की आवाज
*छत्तीसगढ़ में बच्ची से रेप, बीजेपी ने घेरा थाना:14 साल के लड़के ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मेकाहारा में भर्ती पीड़ित*
रायपुर =जिले के धरसींवा में गुरुवार को 5 साल की बच्ची से उसके 14 साल के नाबालिग पड़ोसी से रेप किया। घटना के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरसींवा थाने का घेराव कर दिया है। बीजेपी महिला मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
**जानकारी के मुताबिक, धरसींवा थाना क्षेत्र के तरपोगी गांव में रहने वाला नाबालिग लड़का अपने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को बहला-फुसलकर अपने साथ ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
*बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और वो जोर-जोर से रोने लगी, तो आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची। उसकी लहूलुहान हालत देखकर माता-पिता के होश उड़ गए। बच्ची ने पूरी बात बताई, जिसके बाद माता-पिता ने धरसींवा थाने में मामला दर्ज कराया।
**आरोपी नाबालिग गिरफ्तार**
पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की लत थी।
**मामले में अनदेखी का आरोप**
घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे की है। बच्ची के पिता का कहना है कि बेटी को पहले धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसे बाइक से लेकर आए। वो यहां 5 घंटे के करीब भर्ती रही, लेकिन उचित इलाज नहीं मिल सका।
**बच्ची को रेफर करने के बाद नहीं मिली एंबुलेंस**
बच्ची की बिगड़ती हालत को देखकर उसे गुरुवार रात 9 बजे मेकाहारा रेफर किया गया, लेकिन वहां तक लाने के लिए एंबुलेंस ही नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने निजी वाहन से बच्ची को रायपुर के मेकाहारा लाकर भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
**बीजेपी महिला मोर्चा घेरेगी थाना**
इस घटना से लोग बेहद आक्रोशित हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था ने विपक्ष को भी मुद्दा दे दिया है। शुक्रवार को बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने धरसींवा थाने का घेराव किया है। इसमें मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, रायपुर ग्रामीण प्रभारी ममता साहू और जिला ग्रामीण अध्यक्ष सरोज चंद्रवंशी मौजूद हैं।
इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बीजेपी कार्यकर्ता भी घेराव में शामिल हैं। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।