11th March 2026
छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी पाठशाला का हुआ आयोजन…

प्रशिक्षित ट्रेनर्स द्वारा दिया गया ईवीएम से मतदान करने संबंधी सम्पूर्ण जानकारी

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर, पत्रकार गण, जनप्रतिनिधि गण, स्कूल के शिक्षक छात्र-छात्राएं हुए शामिल

प्रशिक्षण के दौरान नए मतदाताओं को मतदान करने डेमोंसट्रेशन का अवसर दिया गया

जशपुरनगर/बगीचा 07 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल के निर्देश पर स्वामी आत्मानंद स्कूल बगीचा में चुनावी पाठशाला कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया जागरूकता के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर, पत्रकार गण, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि गण, प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्वाचन के संबंध में मतदान जागरूकता कार्यक्रम तहत चुनावी पाठशाला का आयोजन जिले के सभी विकासखंड में किया जा रहा है।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित ट्रेनर्स के द्वारा ईवीएम से मतदान करने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं की सभी शंकाओं का समाधान करते हुवे ईवीएम संचालन करने का अवसर प्रदान किया गया।कार्यशाला में वास्तविक मतदान की तरह मतदान अधिकारी एक दो तीन एव पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्मचारी को बैठकर मतदान की पूरी प्रक्रिया का विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को प्रैक्टिकल कराया गया।
बगीचा एसडीएम ने मताधिकार का उपयोग और मतदान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए मतदाताओं को अधिक संख्या में मतदान करने करने आग्रह किया । उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने मत को सुनिश्चित करने का अधिकार है,सभी मतदाता अपने अधिकार का उपयोग करते हुवे चुनाव में अवश्य ही निर्धारित मतदान केंद्र में जाकर मतदान करें।
प्रशिक्षण के दौरान नए मतदाताओं को मतदान करने का सिखाया गया तरीका मतदान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्रों को मतदान करने संबंधी विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान नए मतदाताओं को मतदान के दौरान आवश्यक सावधानियों और साथ लाए जाने वाले मतदान पर्ची व वोटर आईडी के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया।इस दौरान ऐसे नए मतदाताओं को जो पहली बार मतदान करने वाले हैं उन्हें ईवीएम से मतदान करने का भी मौका दिया गया।

Related posts

भारत में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 45352 नए केस

ADMIN DESK

प्रशासनिक संवेदना से धडक़ता – कलेक्टर जनदर्शन प्रो.अम्बिका वर्मा

Aapki Aawaz

अवैध रेत तस्करी से शासन को लग रहा लाखो का चूना

Aapki Aawaz

Leave a Comment