नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर धौंराभांठा से दौड़ कर पूरी धाम यात्रा पर रवाना हुआ युवा अनिल गुप्ता

1 Min Read

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंर्तगत धौंराभांठा जयस्तंभ चौक धौंराभांठा, जय मां रामचंणी देवी मंदिर से दौड़ कर पूरी धाम यात्रा पूरी करने निकला। मिली जानकारी के अनुसार तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खुरूषलेंगा का रहने वाला युवा अनिल कुमार गुप्ता बचपन विद्यार्थी जीवन से ही दौड़ने का अभ्यास करता था, इस बार दृण संकल्प बनाया धौंराभांठा छ.ग. से पूरी धाम उड़िसा 450 कि.मी. दौड़ कर यात्रा पुरा करने के निकल पड़ा है।
जिससे धौंराभांठा क्षेत्र के जनता गौरवांवित हो कर अनिल की यात्रा पूरा होने के लिए मां रामचंणी देवी से प्रार्थना कर रहे हैं। अनिल महज 37वर्ष के हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित कर स्वास्थ्य को मजबूत बनाना एवं नशा से दूर रहने संदेश देना।

अनिल कुमार गुप्ता ने धौंराभांठा छ.ग. से पूरी धाम की पैदल दौड़ यात्रा सुबह 10.30 बजे कोलता समाज के आस्था का केन्द्र मां रामचंणी देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आर्शिवाद लेकर रवाना किया।

Share This Article
Leave a Comment