ऐकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में गरबा महोत्सव की धूम

ऐकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में गरबा महोत्सव की धूम
आप की आवाज
दिनेश दुबे 9425523689
बेमेतरा =ऐकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में हर वर्ष की तरह इस बार भी अपना गरबा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी व उनके अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । गरबा महोत्सव का विषय ‘‘मी एण्ड मॉम’’ रखा गया था ।
*कार्यक्रम का शुभारंभ ऐकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा की संचालन समिति द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के सी.ओ.ओ. अंषुल शर्मा, प्राचार्य  पंकज जोषी और अन्य उच्च पदाधिकारी उपस्थित थे । इस महोत्सव में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इसे बहुत आनंदायक बताया व इन्हें ये बहुत ही रमणीय लगा । इस कार्यक्रम के केन्द्र बिन्दु ‘‘भोली राधा व नटखट कान्हा’’ रहे ।
*इस अवसर पर पूरा विद्यालय प्रांगण भव्य प्रकाषमय वातावरण से सुसज्जित था । इस अवसर पर सभी ने गरबा गीतों एवं संगीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी
**ज्ञात हो कि यह ऐकेडमिक वर्ल्ड स्कूल का 12वां गरबा महोत्सव है जिसमें लगभग 2500 से अधिक महिला अभिभावकों ने हिस्सा लिया ।
इस कार्यक्रम के अंतिम स्वर्णिम पलों में सर्वश्रेष्ठ मी एण्ड मॉम सर्वश्रेष्ठ परिधान सबसे प्यारा कान्हा सर्वश्रेष्ठ प्यारी राधा का चयन किया गया । सभी विजेताओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मान सहित उपहार प्रदान किया गया ।
इस वर्ष के गरबा मोत्सव में मी एण्ड मॉम का प्रथम स्थान अनमोल दत्ता उनकी माँ श्रीमती आरती दत्ता और दूसरा स्थान पर संभवी तिवारी उनकी माँ श्रीमती अनुराधा तिवारी को दिया गया । बेस्ट गरबा परर्फामेन्स का प्रथम स्थान जसकीरत सिंह उनकी माँ श्रीमती गुरप्रीत कौर और दूसरा स्थान पर अब्धिजा सिंह उनकी माँ श्रीमती आराधना सिंह को दिया गया । बेस्ट गरबा कॉस्ट्यूम का प्रथम स्थान का हकदार एकस खुराना उनकी माँ श्रीमती नैंसी खुराना एवं दूसरा स्थान पर सार्थक गुप्ता उनकी माँ श्रीमती सौम्या गुप्ता को प्राप्त हुआ ।
भोली राधा का खिताब गीतांषी श्रीवास को और नटखट कान्हा का खिताब शौर्य वर्धन राघव को दिया गया । फेस ऑफ द इवनिंग मदर खुषबू अग्रवाल एवं फेस ऑफ द इवनिंग गर्ल मिस सानिया निसचलानी को दिया गया ।
विद्यालय प्राचार्य  पकंज जोषी ने इस समारोह के अंत में सभी अभिभावकों व पदाधिकारियों को उनकी गरिमामय उपस्थिति हेतु धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया ।
उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि यह भक्तिमय उल्लास व सामाजिक सद्भाव के चरमोत्कर्ष का प्रदर्षन रहा । साथ ही उन्होनें कहा कि यह कार्यक्रम भिन्न-भिन्न राज्यों की संस्कृतियों को आपस में जोड़ता है तथा भारत के विभिन्न प्रान्त के लोगो को एकता के सूत्र में बांधने का बेहतर आयोजन है । समाज ने इस पर्व से प्रेरणा लेकर नारी शक्ति के साथ सम्मान एवं समानता का व्यवहार करना चाहिए । अंत में उन्होने सभी को गरबा महोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button