11th March 2026
छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के सहायता के लिए चलाई जा रही है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, योजना के तहत 18 प्रकार के कारीगरों को लाभ मिलेगा… पढ़िए पूरी खबर कौन-कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

शिल्पकार और कारीगरों को मिलेगी प्रमाणपत्र और आईडीकार्ड के जरिए पहचान


जशपुरनगर 16 दिसंबर 2023/ भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के रूप में केंद्रीय योजना संचालित की जा रही है। 16 अगस्त 2023 को कैबिनेट में लिए गए फैसला अनुसार पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के सहायता के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना चलाई जा रही है।
योजना के तहत 13000 करोड़ रु के बजट का प्रावधान किया गया है। जिसमें 18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल है। शिल्पकार और कारीगरों को प्रमाणपत्र
और आईडीकार्ड के जरिए पहचान मिलेगी। पहले चरण में 1 लाख रु तक की और दूसरे चरण में 2 लाख रु तक की सहायता महज 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जायगा। योजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण, टूलकिट लाभ, डिजिटल लेनदेन के लिए इंसेंटिव और मार्केटिंग सपोर्ट मिलेगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंट, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तीकार, मोची, राज मिस्त्री, डलिया, चटाई, झाड़ बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली का जाल बनाने वाले को लाभ मिलेगा।

Related posts

2 अगस्त 2024 को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?  कौन-कौन से उपाय अपनाने उत्तम रहेंगे? आइए जानते है राशिफल और उपाय 

ADMIN DESK

बेलमुण्डी वालों को महंगा पड़ेगा फूटा चना खाना : ट्रक भर चना अपने-अपने घर ले गए थे ग्रामीण, व्यापारी की शिकायत पर पुलिस कर रही चना लुटेरों की तलाश..

Aapki Aawaz

नव दुर्गा कम्पनी में हादसा एक की मौत अन्य तीन घायल

ADMIN DESK

Leave a Comment